IPL IPL 2023: महेन्द्र सिंह धोनी करते हैं हर भारतीय के दिलों पर राज, ओपनिंग सेरेमनी का ये नजारा छू लेगा आपका दिल

IPL 2023: महेन्द्र सिंह धोनी करते हैं हर भारतीय के दिलों पर राज, ओपनिंग सेरेमनी का ये नजारा छू लेगा आपका दिल

IPL 2023: महेन्द्र सिंह धोनी करते हैं हर भारतीय के दिलों पर राज, ओपनिंग सेरेमनी का ये नजारा छू लेगा आपका दिल post thumbnail image
Share This Post

IPL 2023: महेन्द्र सिंह धोनी(MAHENDRA SINGH DHONI)… क्रिकेट जगत(WORLD CRICKET) में ये नाम एक नाम नहीं बल्कि एहसास है। युवा खिलाड़ियों की प्रेरणा… फैंस के दिलों की धड़कन… क्रिकेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर…सबके दिलों पर राज करने वाले महेन्द्र सिंह धोनी(MS DHONI) का वर्ल्ड क्रिकेट में एक अलग ही स्थान है। कैप्टन कूल(CAPTAIN COOL) के नाम से पहचाने जाने वाले एमएस धोनी की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है, जिन्हें देखकर क्रिकेट फैंस की नजरें ठहर सी जाती है। जहां वो खड़े रह जाए वहां फैंस बस उनके एक दीदार को पाने के लिए बेताब से नजर आते हैं।

IPL 2023: महेन्द्र सिंह धोनी की दीवानगी का ये नजारा ना देखा तो क्या देखा?

भारत(INDIA) के लीजेंड कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी के प्रशंसकों की मौजूदगी केवल क्रिकेट जगत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बॉलीवुड हो या सिंगिंग की दुनिया जहां वो उतने ही पसंद किए जाते हैं। इसका एक खूबसूरत नजारा दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में दुनिया की सबसे बड़ी केशरिच लीग इंडियन प्रीमियर लीग(IPL-16) के 16वें एडिशन की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान देखने को मिला। ऐसा नजारा जो आपका दिल जीत लेने वाला है।

ये भी पढ़े- IPL 2023: इंतज़ार ख़त्म…आज से होने जा रहा है मेगा टी20 लीग आईपीएल का आगाज़, कईं मायनों में खास होगा ये एडिशन

IPL 2023
IPL 2023(Credit_Twitter)

सिंगर अरिजीत सिंह ने छुए माही के पैर, फैंस के दिलों में बस गया ये नजारा

शुक्रवार को अहमदाबाद में आईपीएल-16 का आगाज हो चुका है। इस आगाज से ठीक पहले एक बहुत ही रंगारंग उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान महेन्द्र सिंह धोनी की दीवानगी का एक दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला। जहां बॉलीवुड के स्टार सिंगर अरिजीत सिंह(ARIJIT SINGH) ने लीजेंड क्रिकेटर को देखते ही उनके पैर छू लिए। इस पल के गवाह स्टेडियम में मौजूद करीब एक लाख लोग बने। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये तस्वीर जबरदस्त वायरल हो रही है।

IPL 2023
IPL 2023(Credit_Twitter)

धोनी को देखते ही अरिजीत सिंह ने छुए पैर, तो धोनी ने लगाया गले

दरअसल आईपीएल के 16वें सीजन की एक जबरदस्त ओपनिंग सेरेमनी हुई। जहां बॉलीवुड के कईं स्टार्स ने परफॉर्म किया। जिसमें नेशनल क्रश बन चुकी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ ही साउथ इंडियन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने एक शानदार परफॉरमेंस दी। इसके बाद इंडिया के स्टार सिंगर अरिजीत सिंह स्टेज पर आए और अपनी आवाज का जादू बिखेरा और स्टेडियम में मौजूद तमाम दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ये भी पढ़े- https://en.wikipedia.org/wiki/2023_Indian_Premier_League

IPL 2023
IPL 2023(Credit_ETV Bharat)

अहमदाबाद में एक लाख लोग बने इस पल का गवाह

ओपनिंग सेरेमनी में इस परफॉरमेंस का सिलसिला खत्म होने के बाद गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान स्टेज पर आए और ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इस दौरान स्टेज पर पहले से ही सेलिब्रिटी रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया और अरिजीत सिंह मौजूद थे। जैसे ही सीएसके के कैप्टन धोनी स्टेज पर पहुंचें तुरंत ही दर्शक देखकर हैरान रह गए जब अरिजीत सिंह ने धोनी के पैर छू लिए। इसके तुरंत बाद धोनी ने उन्हें दोनों हाथों से पकड़ लिया और अपने गले लगा लिया। ये नजारा दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अमिट छाप छोड़ गया। इस स्टेडियम में मौजूद 1 लाख लोग इस खास पल का गवाह बने।

ये भी पढ़े- IPL 2023: आईपीएल में पहली बार खेलने जा रहा है विराट कोहली का सबसे बड़ा ‘दुश्मन’, बॉलर्स के लिए बन सकता है पहेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

IPL 2023

Sanju Samson: कैप्टन संजू सैमसन की लीडरशिप में राजस्थान रॉयल्स का दिख रहा है नया अंदाजSanju Samson: कैप्टन संजू सैमसन की लीडरशिप में राजस्थान रॉयल्स का दिख रहा है नया अंदाज

Share This PostSanju Samson: टी20 फॉर्मेट के सबसे चहेते इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सत्र चर्चा हर किसी की जुबां पर है। विश्व क्रिकेट में टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता दिनों-दिन

GT NEW JERSEY

GT NEW JERSEY: गुजरात टाइटंस अगले मैच में नए रंग में आएगी नजर, जानें क्यों बदलेगा जर्सी का रंग?GT NEW JERSEY: गुजरात टाइटंस अगले मैच में नए रंग में आएगी नजर, जानें क्यों बदलेगा जर्सी का रंग?

Share This PostGT NEW JERSEY:  इंडियन प्रीमियर लीग की डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम का इस सत्र में भी जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। हार्दिक पंड्या की अगुवायी में खेल